हिंदी दिवस 2026 के अवसर पर प्रतियोगिता
भारत का प्रधान कौंसुलावास, बर्मिंघम, हिंदी दिवस 2026 के अवसर पर हिंदी दिवस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।
इस प्रतियोगिता में गीत-गायन, कविता-पाठ और निबंध-लेखन की श्रेणियाँ शामिल हैं। प्रतियोगिता के लिए दो आयु-वर्ग निर्धारित किए गए हैं:
1. 16 वर्ष तक के प्रतिभागी
2. 16 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी
मुख्य समारोह में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र तथा विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
यदि आप भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करना चाहते हैं, तो 21 सितंबर 2026 तक अपनी प्रविष्टि आवश्यक विवरण के साथ इस ईमेल पते पर भेजें:
आइए, इस शानदार अवसर का हिस्सा बनें और हिंदी के प्रति अपना प्रेम, प्रतिभा एवं रचनात्मकता साझा करें!