News and Events

हिंदी दिवस - 2026

September 14, 2026

हिंदी दिवस - 2026
हिंदी दिवस के विशेष अवसर पर भारत का प्रधान कौंसुलावास, बर्मिंघम हिंदी दिवस प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में गीत गायन, कविता पाठ और निबंध लेखन श्रेणी शामिल हैं, जिसमें 16 वर्ष तक और 16 वर्ष से अधिक आयु के लोग भाग ले सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।
यदि आप भी अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं, तो 21 सितम्बर 2026 से पहले अपनी प्रविष्टि (वीडियो/निबंध) आवश्यक जानकारी के साथ events.birminghamcgi@gmail.com पर जरूर भेजें। इस बेहतरीन अवसर का हिस्सा बनें और हिंदी के प्रति अपना प्रेम साझा करें!
Go to Navigation